Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) के बाद पहली बार आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के पिता और भाजपा नेता विनोद आर्य (Vinod Arya) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पुलकित एक सीधा-साधा लड़का है।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित ने अंकिता के दोस्त को किया था गुमराह, सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग
पुलकित पर लगे आरोपों का किया खंडन
पिता विनोद आर्य ने पुलकित के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे पुलकित और हत्या की गई लड़की, दोनों के लिए न्याय चाहता हूं। वह कभी भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलकित लंबे समय से उनसे अलग रह रहा था।
भाजपा ने पिता-पुत्र को पार्टी से निकालाः रिपोर्ट्स
विनोद आर्य की यह टिप्पणी 19 वर्षीय अंकिता की हत्या के बाद फैले आक्रोश के बीच भाजपा द्वारा उन्हें और उनके बेटे अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित करने के एक दिन बाद आई है। हालांकि, विनोद आर्य ने दावा किया कि उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच में सहयोग करने के लिए शनिवार को खुद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि पुलकित निर्दोष है। फिर भी मैंने निष्पक्ष जांच के लिए भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कहा कि मेरे बेटे अंकित ने भी इस्तीफा दे दिया है।
मेहमानों को विशेष सेवाएं देने का बना रहे थे दबाव
बता दें कि ऋषिकेश में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य को शुक्रवार को रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक के साथ गिरफ्तार किया गया था। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ और अंकिता के मोबाइल चैट के आधार पर जांच से पता में पता चला है कि रिसॉर्ट में मेहमानों को “विशेष सेवाएं” देने करने के लिए अंकिता पर दबाव डाला गया था, जिसका उसने विरोध किया था।
फेसबुक फ्रेंड ने पुलिस को बताई सच्चाई
उन्होंने कहा कि लापता होने से कुछ दिन पहले अंकिता ने अपने करीबी दोस्त को आपबीती साझा करते हुए व्हाट्सएप संदेश भेजे थे। इनमें लिखा था कि “वे मुझे एक वेश्या में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों आरोपियों ने लोगों ने कथित तौर पर लड़की की पहले पिटाई की और उसे रिसॉर्ट के पास एक नहर में धकेल दिया।
आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगीः सीएम धामी
अंकिता के एक फेसबुक दोस्त ने कथित तौर पर कहा था कि अंकिता को इसलिए मार दिया गया है क्योंकि उसने रिसॉर्ट में मेहमानों के साथ गलत संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। यह भी बताया कि उसे ₹ 10,000 की पेशकश की गई थी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस उप महानिरीक्षक रेणुका देवी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) अब इस मामले की जांच कर रहा है,। पुलिस सुनिश्चित करेगी कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं एसआईटी का गठन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश हैं कि मामले में कठोर कार्रवाई की जाए। चाहे सामने कोई भी हो।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
6 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
7 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
8 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
9 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
9 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines