Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari Murder Case) की हत्या में मामले में एक और मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) और अंकिता के दोस्त पुष्प के बीच फोन पर बात हुई थी।
इस कॉल रिकॉर्डिंग (Call recording) से पता चला है कि पुष्प ने पुलकित से अंकिता के बारे में पूछा था, लेकिन आरोपी ने उसे गुमराह कर दिया। अंकिता के दोस्त को बताया कि वह शाम को हमारे साथ घूमने के लिए गई थी। ऋषिकेश (Rishikesh) में दर्शन करने के बाद हम सभी रिसॉर्ट में आ गए। अंकिता अपने कमरे में चली गई।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी के पिता बोले– सरकार ने रिसॉर्ट तोड़ दिया, वहां तो सबूत थे
पुलकित समेत तीनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
बता दें कि रिसॉर्ट के मालिक और भाजपा से निष्काशित भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अंकिता की ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत डूबने से हुई थी।
वहीं मौत से पहले शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। यह निशान किसी भारी चीज के बताए जा रहे हैं। अंकिता का शव शनिवार को चिल्ला नहर से बरामद किया गया। सामने आया है कि पुलकित आर्य और अन्य आरोपी पीड़िता पर रिसॉर्ट में ग्राहकों को ‘विशेष सेवा’ प्रदान करने के लिए दबाव डाला था।
अंकिता के दोस्त ने पुलकित को किया था फोन
पुलकित ने पुष्प को फोन पर बताया कि हम लोग शाम को अंकिता के साथ घूमने के लिए निकले थे। रात 9 बजे ऋषिकेश में दर्शन करके वापस रिसॉर्ट आ गए। अंकिता भी हमारे साथ आई। साथ में ही डिनर किया, लेकिन अगली सुबह वह अपने कमरे में नहीं मिली, इसलिए हमने उसकी तलाश शुरू की।
फोन पर पुलकित ने आगे कहा कि मैंने अपना मोबाइल फोन पूरी रात के लिए अंकिता को दे दिया था। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर, एक अन्य कर्मचारी और पीड़िता के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद अंकिता को चिल्ला नहर में धकेल दिया गया।
अंकिता 8:30 बजे पुष्प को करने वाली थी कॉल
बता दें कि घटना वाले दिन अंकिता ने पुष्प से कहा था कि वह रात 8.30 बजे उसे फोन करेगी, लेकिन उसका फोन नहीं उठाया। जब पुष्प को अंकिता का फोन नहीं आया तो उसने पुलकित, अंकित और भास्कर को फोन करके अंकिता के बारे में पूछा। पुष्प ने पुलकित से पूछा था कि क्या अंकिता उनके साथ ही। इस पर पुलकित ने पुष्प को गुमराह कर दिया। साथ ही मुख्य आरोपी पुलकित ने कहा कि मैं अभी रिसॉर्ट से काफी दूर हूं। अंकिता मेरे पास कैसे हो सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
16 mins agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
3 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
3 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
4 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
5 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
7 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines