हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: लखीमपुर खीरी में पेड़ पर लटके मिले दो सगी बहनों के शव के बाद तनाव, अखिलेश-प्रियंका ने ट्वीट कर साधा निशाना

विज्ञापन

ऋषिकेश कुमार, लखीमपुर: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां निघासन में दो सगी बहनें पेड़ से लटकी मिलीं। दोनों बहनों की मौत के बाद बवाल शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला।

अभी पढ़ें – lakhimpur kheri news: लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों का कातिल कौन? परिजनों ने उठाए ये सवाल

 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1570058138447130624

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा- महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई! लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों का शव पेड़ से लटकता मिला। योगी सरकार में गुंडे रोज़ कर रहे माताओं बहनों का उत्पीड़न, बेहद शर्मनाक! मामले की जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले कठोरतम सज़ा।

भारी पुलिस बल मौजूद

जिस इलाके में आज दोपहर शव मिले, वहां भारी पुलिस बल मौजूद है। यह यूपी का वही इलाका है जहां किसानों को पिछले साल अक्टूबर में कृषि कानून के विरोध के दौरान कथित रूप से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की एसयूवी ने कुचल दिया था। यूपी पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। एक अधिकारी ने कहा, “हम मौत के कारणों और घटनाओं के क्रम की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

 

 

अभी पढ़ें – Weather Forecast: अगले 72 घंटे तक इन 10 राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD ने रेड से लेकर ऑरेंज अलर्ट तक किया जारी

वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “यूपी के लखीमपुर में हुई घटना दिल दहलाने वाली है। दो बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि लड़कियों को अगवा कर ले जाया गया और बाद में उनकी लाश मिली। महिलाओं के खिलाफ अपराध में ‘यूपी नंबर 1’ है। कानून व्यवस्था का ढोल पीटने वाली सरकार जागे और महिलाओं को सुरक्षा दे।”

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें