Weather Forecast: अगले 72 घंटे तक इन 10 राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD ने रेड से लेकर ऑरेंज अलर्ट तक किया जारी

Aaj Ka Mausam

Weather Forecast: मानसून अब विदाई की ओर अग्रसर है लेकिन कई राज्यों में अभी भी झमाझम बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई स्थानों पर आज से अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। राज्य में 15-17 सितंबर तक बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और एनसीआर में पिछले तीन दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके पड़ोस में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

एमआईडी ने महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में भी आज मध्यम से मुसलाधार बारिश की चेतावनी जारी है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आज से अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक गुजरात, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ