New Delhi/UP News: भारत रत्न से सम्मानित और स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर का 28 सितंबर को 93वां जन्मदिन है। इस विशेष मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई कि आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक चौक का नाम लता मंगेशकर जी के नाम पर रखा जाएगा। बता दें कि धर्म नगरी अयोध्या में 14 टन वजनी वीणा को यहां स्थापित किया गया है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे।
अभी पढ़ें – Breaking: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने लिखा कि लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। बहुत कुछ है जो मुझे याद है… अनगिनत बातचीत, जिसमें वह स्नेह बरसाती थीं। मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। यह भारत की सबसे महान शख्सियतों में से एक को श्रद्धांजलि है।
अभी पढ़ें – UP में मदरसा शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, अब छह घंटे चलेंगे मदरसे, दुआ और राष्ट्रगान से होगी शुरुआत
सीएम योगी ने की थी लता मंगेशकर चौक की घोषणा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न सम्मान होने के बाद अयोध्या में नया घाट चौक का नाम लता मंगेशकर जी के नाम पर रखने का फैसला किया था। लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के कारण 6 फरवरी को उनका निधन हो गया था। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चौराहे पर 14 टन वजनी, 40 फीट लंबी और 12 मीटर ऊंची वीणा स्थापित की गई है।
राम सुतार ने बनाई है वीणा की प्रतिमा
जानकारी के मुताबिक पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित राम सुतार ने यह विशालकाय वीणा बनाई है। 28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। सात दशकों के करियर में उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने 36 से अधिक क्षेत्रीय, भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी गाने रिकॉर्ड किए। उन्हें ‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ और ‘भारत की कोकिला’ के रूप में जाना जाता है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
7 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines