नई दिल्ली: लिज ट्रस यूनाइटेड किंगडम (UK) की अगली प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पीएम पद की रेस में बाजी मार ली है। पीएम पद की रेस में उनका मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। ट्रस ने 81,326 वोट हासिल कर ऋषि सुनक को 20 हजार वोटों से शिकस्त दी। थेरेसा मे और मार्गरेट थैचर के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी।
अभी पढ़ें – पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED ब्लास्ट में, 35 लोगों की मौत
परिणाम दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) घोषित किया गया। ट्रस 2015 के चुनाव के बाद से कंजरवेटिव्स की चौथी प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनके सामने यूके की बढ़ती महंगाई बड़ा मुद्दा होगा। जुलाई में घोटालों के आरोपों के बाद बोरिस जॉनसन अपने इस्तीफे की घोषणा करने के लिए मजबूर हो गए थे। वह आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा देने के लिए मंगलवार को महारानी एलिजाबेथ से मिलने के लिए स्कॉटलैंड की यात्रा करेंगे।
लिज ट्रस ने किया ये ट्वीट
ट्रस ने जीत के बाद ट्वीट किया- मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे महान देश का नेतृत्व और उद्धार करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। मैं इन कठिन समय से हम सभी को निकालने, अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित करने और यूनाइटेड किंगडम की क्षमता को उजागर करने के लिए साहसिक कदम उठाऊंगी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 mins agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
47 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
5 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
6 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
8 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
8 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
9 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines