Burkina Faso: पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में बड़ा हमला हुआ है। यहां आईईडी (IED) ब्लास्ट में कम से कम 35 लोगों मौत हो गई है जबकि और 37 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां के साहेल इलाके में लोगों को ले जा रहे एक काफिले पर विद्रोहियों ने सोमवार को आईईडी से हमला कर दिया गया।

विज्ञापन

साहेल क्षेत्र के गर्वनर रोडोलफे सोरघो ने एक बयान में कहा कि नागरिकों को ले जा रहे वाहनों में से एक ने एक आईईडी को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 35 नागरिक मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

आपको बता दें कि यह लैंडलॉक्ड अफ्रीकी देश पिछले साल से विद्रोह की चपेट में है, जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 19 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन

ये लड़ाई बुर्किना फासो के उत्तर और पूर्व इलाके में हो रही है, इसमें जिहादियों के नेतृत्व में अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट समूह के साथ संबंध होने का संदेह है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ