Turkey Syria Earthquake Updates: तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात खराब होते जा रहे हैं। तुर्किये में 6 फरवरी को तड़के सुबह भूकंप आया था। दोनों देशों में अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तुर्किये में 14 हजार 351 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के करीब पहुंच गई है। भूकंप से प्रभवित लोगों की मदद के लिए 95 से ज्यादा देश आगे आए हैं।
सीरिया में अब तक 3 हजार 162 लोगाें के मारे जाने की खबर है। भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये में दो एनडीआरएफ की टीमें भेजी है। इस बीच भारतीय बचाव दल ने नूरदागी शहर में 6 साल की बच्ची को बचाया है। तुर्किये में भूकंप के साथ मौसम भी साथ नहीं दे रहा है। कई शहरों में तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोग स्वंय को गर्म रखने के लिए पार्क में रखी बेंचों को जला रहे हैं।
और पढ़िए – जोधपुर में जिम्नास्ट प्लेयर 18वें फ्लोर से नीचे गिरी, सिर फटने से मौत, आया दर्दनाक CCTV
फोटो से समझिए, वहां के हालात
भूकंप के बाद पहली बार मदद लेकर सीरिया पहुंची UN की टीम
राहत सामग्री लेकर यूएन की रेस्क्यू टीम पहली बार गुरुवार को सीरिया पहुंची। 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद सड़कें बंद होने के कारण यूएन की टीम यहां नहीं पहुंच पाई थी। UN का कहना कि बर्फबारी और बारिश के कारण भूकंप से प्रभावित दोनों ही देशों में बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। इमरजेंसी सर्विसेज की टीमों को रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
48 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
10 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
11 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
13 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines