---विज्ञापन---

Rajasthan: जोधपुर में जिम्नास्ट प्लेयर 18वें फ्लोर से नीचे गिरी, सिर फटने से मौत, आया दर्दनाक CCTV

Rajasthan: जोधपुर में गुरुवार को 14 साल की लड़की की बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना देवनगर इलाके की है। लड़की का बिल्डिंग से नीचे गिरने का CCTV भी सामने आया है, जो दिल को दहला देने वाला है। जमीन पर गिरते ही लड़की का सिर बुरी तरह से बिखर गया […]

---विज्ञापन---

Rajasthan: जोधपुर में गुरुवार को 14 साल की लड़की की बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना देवनगर इलाके की है। लड़की का बिल्डिंग से नीचे गिरने का CCTV भी सामने आया है, जो दिल को दहला देने वाला है। जमीन पर गिरते ही लड़की का सिर बुरी तरह से बिखर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लड़की की मौत से परिवार में मातम है।

---विज्ञापन---

सेकेंड फ्लोर पर रहता है परिवार

देवनगर थाना अधिकारी जय किशन ने बताया कि पाल लिंक रोड पर अरिहंत अयाती मल्टी स्टोरी बिल्डिंग है। यहां दूसरे फ्लोर पर रहने वाले एक बिजनेसमैन की 14 साल की लड़की भाविका 9वीं क्लास में पढ़ती थी। भाविका गुरुवार की दोपहर तीन बजे अपने राजमाता स्कूल से घर लौटी।

शाम करीब साढ़े चार बजे वह बिल्डिंग की 18वें फ्लोर पर खेल रही थी। इसी दौरान वह बिल्डिंग से नीचे गिर गई। लड़की के नीचे गिरते ही धमाके की अवाज आई। इस पर आसपड़ोस के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि उसके सिर से खून निकल रहा था। इसकी तत्काल सूचना लड़की के माता-पिता को दी गई। जब उन्होंने बेटी को अचेतावस्था में देखा तो बेसुध हो गए।

---विज्ञापन---

जिम्नास्टिक की प्लेयर थी लड़की

पुलिस की जांच में सामने आया है कि भाविका जिम्नास्टिक की खिलाड़ी थी। संभावना है कि वह प्रैक्टिस कर रही थी, तभी वह 18वें फ्लोर से नीचे गिर गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में इस मंत्री को मिलेगी अब जेड श्रेणी की सुरक्षा, जानें क्यों लिया यह फैसला?

First published on: Feb 09, 2023 10:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola