Turkey Syria Earthquake Update: अब तक 28 हजार से ज्यादा मौतें, तुर्किये में मलबे से मिला एक भारतीय का शव, बचाव और राहत अभियान जारी

Turkiye Syria Earthquakes Update
विज्ञापन

Turkey Syria Earthquake Update: तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी के बाद आए सिलेसिलेवार भूंकपों के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने ट्वीट कर जानकारी दी की विनाशकारी भूंकपों के बाद अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं घायलों की संख्या 1 लाख को पार कर चुकी है।

इस बीच यूएन के अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे मलबा हटेगा, और ज्यादा शव बरामद होने की संभावना है। बचाव अभियान अंतिम चरण में है। वहीं भूकंप प्रभावित सीरिया में मदद नहीं पहुंच पा रही है। इस सबके बीच तुर्किये में भूकंप के मलबे से एक भारतीय का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विजय कुमार है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था और 23 जनवरी को तुर्किये गया था।

विज्ञापन

दुनिया भर से मिल रही मदद

भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत एक और सी-17 विमान को कल रात राहत सामग्री और आपातकालीन उपकरण लेकर सीरिया और तुर्की के लिए रवाना किया है।

विज्ञापन

भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये में दवाओं के 841 बॉक्स भेजे हैं। इसके साथ ही प्रोटेक्शन सेफ्टी टूल्स भी भेजे हैं।

राहत सामग्री पहुंचाने के लिए करीब 30 साल बाद अरमेनिया-तुर्किये बॉर्डर खोल दिया गया है। ये बॉर्डर 1993 में बंद कर दिया था।

विज्ञापन

तुर्किये में ही 21,848 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 3,553 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ