हिजाब का विरोध करते हुए हुआ था वीडियो वायरल, शरीर में 6 गोली मारकर कर दी गई हत्या

Hadis Najafi

The video went viral while opposing the hijab, was killed

विज्ञापन

तेहरान: ईरान में हाल ही में एक युवती Hadis Najafi का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह हिजाब के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में न केवल शामिल हुई थी बल्कि अपने खुले बाल बांधते हुए विरोध भी जताया था। विरोध को रोक रहे सुरक्षा बलों ने हदीस नजफी को गोलियों से भून दिया है।

अभी पढ़ें – Iran Hijab Row: हिजाब विरोधी प्रदर्शनों की पोस्टर गर्ल नजफी हदीस को पुलिस ने कई गोलियां मारीं, मौत

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हदीस के शरीर में छह गोली मारी गई। बता दें लगातार बीते कुछ दिन से ईरान में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें अब तक कुल करीब 41 लोगों की मौत हो चुकी है।इससे पहले 16 सितंबर को 22 वर्षीय महसा अमिनी को हिजाब नहीं पहनने पर स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

इसके बाद ईरान में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में महिलाओं को कानून द्वारा हिजाब पहनना अनिवार्य किया गया था। अब यह नीति काफी हद तक अलोकप्रिय हो चुकी है। ईरानी महिलाएं आमतौर पर अपने कानों के चारों ओर सिर पर दुपट्टा पहनती हैं या इसे गर्दन पर गिरा देती हैं। जब यह नियम 1981 में लागू किया गया था तो इसके विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ