नई दिल्ली: लखीमपुर खिरी फिर से चर्चा में है। लखीमपुर खीरी में बुधवार को दो दलित नाबालिग सगी बहनों के शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक लड़कियों की मां ने जो कहानी बताई है वे डरावनी है। मां का आरोप है कि उनकी बेटियों को घर से 3 युवक उठा कर ले गए और हत्या कर दी।
अभी पढ़ें – Srinagar: नौगाम में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया
मृतकों की मां ने बताई पूरी कहानी
घटना के बाद मां ने अपने बयान में बताया कि 15 साल और 17 साल की अपनी दोनों बेटियों के साथ बुधवार की दोपहर को वह घर के बाहर बैठी हुई थी। कुछ देर बाद बेटियों को बाहर छोड़कर वो कपड़े डालने के लिए घर के अंदर गई, उसी समय वाइक सवार तीन लड़के आए और मेरी बेटियों को घसीटकर कर साथ ले गए। उन्होंने कहा, ‘तीनों लड़के रोज आते थे। आज जब वो आए उस वक्त हमारी बिटिया हमारे पास बैठी हुई थी।
गुस्साए परिवार ने किया प्रदर्शन
मां ने कहा कि इस दौरान बेटियों को बचाने के लिए वह दौड़ी और उसके कपड़े भी फट गए। इस घटना से गुस्साए परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने गांव से कुछ किलोमीटर दूर निघासन चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ‘लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर एक खेत में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके पाए गए हैं। शवों पर कोई चोट नहीं मिली। बाकी की बातों का पता पोस्टमार्टम के बाद लगेगा। पुलिस जांच कर रही है’
मामले में पुलिस ने एक आरोपी छोटू को हिरासत में ले लिया। उसके बाकी के साथियों की तलाश जारी है। मृतकों की मां ने बताया कि तीनों युवक पास के गांव के रहने वाले हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
40 mins agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
11 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
12 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
14 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
16 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
17 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines