Srinagar: नौगाम में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में बुधवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक की जानकारी के मुताबिक सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बीच एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।
#Update | One terrorist neutralised. Operation in progress. Further details shall follow: Jammu and Kashmir Police https://t.co/r4dcUmfmVY
— ANI (@ANI) September 14, 2022
फिलहाल कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पुलिस को आतंकी होने की सूचना मिली थी। पुलिस, सेना की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें एक आतंकी मार गिराया गया। अभी छापेमारी अभियान जारी है। वहीं इस घटना से कुछ घंटे पहले लवामा जिले के मुख्य शहर त्राल में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने हमला किया है।
अभी पढ़ें – lakhimpur kheri news: लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों का कातिल कौन? परिजनों ने उठाए ये सवाल
अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। ऑपरेशन में शामिल एक जवान भी घायल हो गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: