नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। टीम में दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है। बीसीसीआई द्वारा टीम का ऐलान किया गया, जिसमें कोई भी चौंकाने वाला फैसला नहीं दिखता है। जैसी उम्मीद थी टीम बिलकुल वैसी ही है।
अभी पढ़ें – श्रीलंका की जीत पर गोटाबाया राजपक्षे ने दी बधाई, लोगों ने जमकर किया ट्रोल, बोले-आप हनीमून जारी रखें…
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे। वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई में खेली जाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबायः मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।
जडेजा बाहर, अक्षर अंदर
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। जडेजा को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी। उनका ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, वह भी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। वहीं पेस में बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है, जो चोट की वजह से काफी दिनों से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन अब दोनों फिट हैं।
अभी पढ़ें – श्रीलंका की जीत पर गदगद दिखे गौतम गंभीर, स्टेडियम में थाम लिया श्रीलंका का झंडा, देखें वीडियो
भारतीय टीम ने एशिया कप में खराब प्रदर्शन किया। टीम सुपर 4 के दो लगातार मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी मुख्य टीम में रखा गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
राशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 mins agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
46 mins agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
10 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
11 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
12 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
17 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
17 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
19 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines