T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में शुक्रवार (14 जून) को एक बहुत बड़ा उलटफेर होते हुए रह गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ नेपाल को सिर्फ एक रन ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। नेपाल की टीम भले ही इस मैच को हार गई हो, लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। इसी बीच साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी नेपाल के खेल से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
नेपाल को जीतते हुए देखना चाहते थे स्टेन
इस मैच को लेकर साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज स्टेन ने कहा, ‘इस मुकाबले को देखना शानदार था। मेरे हिसाब से ये टूर्नामेंट का अब तक का सबसे अच्छा मैच था। ईमानदारी से बोलूं तो मैं हमेशा ही अंडरडॉग टीमों का फैन रहा हूं। इसी वजह से साउथ अफ्रीका का होने के बाद भी मैं नेपाल को जीतते हुए देखना चाहते था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर नेपाल इस मैच में साउथ अफ्रीका को हरा देती तो यह इस वर्ल्ड कप का सबसे यादगार लम्हा होता। मैंने फैंस को स्टैंड में रोते हुए देखा है। इससे पता चलता हैं कि लोगों के लिए क्रिकेट क्या है, वो हमेशा ही 200 रन का स्कोर देखने नहीं आते हैं। यही असल क्रिकेट है। मुझे लगता है कि लोगों को इस बारें में बात करनी चाहिए। अगर वो इस मैच को जीत जाते तो यह टूर्नामेंट का सबसे यादगार पल होता। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और वो इस जीत के हकदार थे।’
नेपाल को मिली थी हार
इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ नेपाल को आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी। मारक्रम ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन को सौपी थी। पहली दो गेंदों पर गुलशन झा कोई भी रन नहीं बना पाए थे। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका मार कर नेपाल को स्कोर के और पास पहुंचा था। चौथी गेंद पर उन्होंने दो रन चुरा कर नेपाल को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था। पांचवीं गेंद पर वो कोई रन नहीं बना सके थे। आखिरी बॉल पर उन्हें दो रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन क्लासेन ने उन्हें रन आउट करके साउथ अफ्रीका को एक रोमांचक जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम कौन? आज हो जाएगा फैसला
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
आखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
8 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
38 mins ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
6 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines