Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। इस मुकाबले से पहले खबर आई थी कि शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा गिल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की वजह से भारत भेजने की खबरें सामने आई थी। इसी कड़ी में गिल के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
रोहित शर्मा के साथ शेयर की फोटो
इन अफवाहों के बीच गिल ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में वो रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं और समायरा रोहित से अनुशासन सीख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करके उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया किया था। ग्रुप स्टेज के मैच के बाद टीम मैनजेमेंट ने गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद अब ये भारत वापस लौट जाएंगे। इस न्यूज़ के आने के बाद गिल ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। हालांकि, गिल की इस पोस्ट ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भी दी थी सफाई
गिल को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भी सफाई दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि गिल पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ये पहले से ही तय था। हम सब अपनी टीम को छोटा करना चाहते थे। इसी वजह से हमने उन खिलाड़ियों को वापस भेज दिया, जिनकी हमें जरूरत नहीं थी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की सेमीफाइनल की राह आसान, इन दो टीमों से कभी नहीं हारी है भारतीय टीम
संबंधित खबरें
आखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
42 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
6 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines