Sonali Phogat Death: भाई काे पर्सनल असिस्टेंट समेत दो लोगों पर शक, सीबीआई जांच करवाने की मांग

sf.webp

गोवा: सोशल मीडिया स्टार, अभिनेत्री और हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट (42) की मौत के मामले में लगातार नए घटनाक्रम बदल रहें हैं। सोनाली की बहन के बाद अब भाई रिंकू ने गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा की यह पूर्व नियोजित हत्या थी। हमें उसके निजी सहायक सहित दो लोगों पर संदेह है। मैं उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।

आगे शिकायत में कहा गया है कि हम यहां गोवा में किए जा रहे पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पोस्टमार्टम दिल्ली के एम्स में करवाया जाए। बता दें कि आज गोवा पुलिस ने गोवा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग ने सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल नियुक्त करने के लिए लिखा है। बता दें कि फोगाट का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था।

बुधवार को परीक्षण

अब अंजुना पुलिस ने फोगाट की अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, जिसका बुधवार को परीक्षण किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि फोगाट की मौत के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। दलवी ने मीडिया के एक वर्ग से कहा, “बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

22 अगस्त को गोवा आई थीं

दलवी ने कहा, “मंगलवार को सुबह 9 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल से सूचना मिली कि सोनाली फोगट को वहां मृत लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। मंगलवार की सुबह, वह असहज महसूस करने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही

फोगटा 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही थीं। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक ‘अम्मा’ में कुख्यात हाजी मस्तान के बाद नवाब शाह के साथ एक डॉन की पत्नी की भूमिका निभाई; वह एक भोजपुरी फिल्म में रवि किशन के साथ दिखाई दीं, जो अब गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं; और हरियाणा के 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ