Sonali Phogat Death: पीए पर रेप, ब्लैकमेल और हत्या करने का आरोप, भाई ने गोवा पुलिस को लिखित शिकायत में कहा

sf.webp

गोवा: सोशल मीडिया स्टार, अभिनेत्री और हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट (42) की मौत के मामले में भाई ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोवा पुलिस को दी चार पन्नों की लिखित शिकायत में उन्होंने पीए पर रेप, ब्लैकमेल करने व खाने में कुछ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस पीए से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है। परिजनों ने एफआईआर में पीए को नामजद करने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि कुछ समय पहले सुधीर सांगवान व उसके दोस्त सुखविंदर ने सोनाली को खाने में नशीली वस्तु देकर दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाई और वायरल करने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करते थे। आरोप है कि वह सोनाली की संपत्ति हड़पना चाहते थे। इसके अलावा साल 2021 में सुधीर द्वारा सोनाली के घर में चोरी का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

लिखित शिकायत में परिजनों का दावा है कि सोनाली ने पीए द्वारा कई बार खाने में कुछ मिलाकर देने का आरोप लगाया था। मौत के बाद सुधीर ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। आरोप है सुधीर उसे कभी अकेला नहीं छोड़ता था। बता दें कि फोगाट का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था।

विज्ञापन

अंजुना पुलिस ने फोगाट की अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, जिसका बुधवार को परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि फोगाट की मौत के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। दलवी ने मीडिया के एक वर्ग से कहा, “बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ