नारियल तेल का ऐसे करें इस्तेमाल, 7 दिन में देखें असर, चेहरे से गायब होंगी झुर्रियां

Skin Care Tips: झुर्रियों को कम करने के लिए महंगी एंटी-एजिंग क्रीम्स का यूज करते हैं? इस आसान से नुस्खें को 7 दिन कर लें और देखे चेहरे का निखार।

Skin Care Tips (1)

Skin Care Tips: उम्र बढ़ने से शरीर और फेस दोनों पर इसका प्रभाव पड़ने लगता है। झुर्रियां, फाइन लाइंस और रिंकल्स इनमें शामिल हैं। हालांकि, आजकल युवा लोगों में भी ये सभी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हम आपको एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जो आपको महज 7 दिनों में बेदाग और चमकदार चेहरा मिलेगा। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां भी दूर हो जाएंगी। इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको नारियल तेल में इस सफेद पाउडर को मिलाकर लगाना होगा।

विज्ञापन

क्या है सफेद पाउडर?

यह सफेद सीक्रेट इंग्रेडिएंट कुछ और नहीं बल्कि बेकिंग सोडा है, जो अमूमन हर किसी की रसोई में मौजूद होता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल स्किन केयर में काफी लंबे समय से हो रहा है। बेकिंग सोडा में ऐसी कई प्रॉपर्टीज मौजूद हैं जो आपको स्किन की तरह-तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन

नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल में अपने खुद के गुड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। जिसके कारण, यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह भी काम करता है जो स्किन को गहराई तक पोषण देता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड और विटामिन-ई की मात्रा भी अधिक होती है, जो आपकी स्किन को सुधारने का काम करती है।

विज्ञापन

monsoon skin care tips

बेकिंग सोडा के लाभ

बेकिंग सोडा झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो चेहरे की गंदगी को साफ करते हैं। बेकिंग सोडा स्किन से डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है ताकि स्किन चिकनी और जवां दिखे। इसके अलावा, बेकिंग सोडा सूजन को कम करता है। यह स्किन के दाग, काले धब्बों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

कैसे करें इस नुस्खे का इस्तेमाल?

झुर्रियां कम करने के लिए बेकिंग सोडा और नारियल तेल को साथ मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। आपको इस पेस्ट को रोजाना 7 दिनों तक 5 से 10 मिनट तक लगाना होगा। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करते हुए इसे चेहरे से साफ कर लें। बेकिंग सोडा स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। आप इसे अपने डेली स्किन केयर में भी शामिल कर सकते हैं, इससे आपकी स्किन की सभी समस्याएं दूर रहेंगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ