Shiv Sena Symbol Controversy: उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को ही शिवसेना पार्टी का नाम और चिन्ह धनुष बाण एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया था। ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।
वहीं दूसरी तरफ शिंदे गुट ने भी ठाकरे गुट की याचिका के विरोध में विरोध पत्र दाखिल करने का फैसला किया है। यानि अब कोर्ट शिंदे गुट को सुने बिना फैसला नहीं सुना सकेगा।
चुनाव आयोग का फैसला सौदेबाजी वाला
वहीं दूसरी तरफ सांसद संजय राउत ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका नाम और निशान छीनने के लिए 2 हजार करोड़ का लेन-देन हुआ है। उन्होंने चुनाव आयोग के इस फैसले को सौदेबाजी नाम दे दिया। राउत ने कहा कि अमित शाह क्या बोलते हैं, उस पर महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते। जो सत्य खरीदने का काम करते हैं वो सच और झूठ की क्या बात कर रहे हैं।
चुनाव चिन्ह के लिए करोड़ों खर्च किए होंगे
उन्होंने कहा कि शिवसेना से उसका नाम और चुनाव चिन्ह लेने के लिए अब तक 2 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। मैं इस दावे पर कायम हूं। उन्हाेंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में बेईमान लोगों का गुट, विधायक खरीदने के लिए 50 करोड़, सांसद खरीदने के लिए 100 करोड़, पार्षद खरीदने के लिए 1 करोड़ और शाखा प्रमुख खरीदने के लिए 50 लाख खर्च कर सकता है।
पद छोड़े गृह मंत्री अमित शाह
उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को पद छोड़ देना चाहिए। क्याेंकि आज कश्मीरी पंडित कश्मीर में धरने पर बैठे हैं। कश्मीरी पंडितों की हत्या क्यों हुई? क्या उन्हें संरक्षण मिला? सरकार इसका जवाब दे। आज भी कश्मीरी पंडित घर वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। यह किसकी विफलता है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
57 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
13 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines