नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। थरूर ने कहा, “वह विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र के 5 सेट लिए हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक के रूप में 50 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी।”
1998 में सोनिया गांधी द्वारा जितेंद्र प्रसाद को हराने के बाद 25 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कांग्रेस एक गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को प्रमुख के तौर पर देखेगी। पिछली बार पार्टी में एक गैर-गांधी अध्यक्ष तब बना था, जब 1996 में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।
अभी पढ़ें – तेजस्वी यादव का BJP पर हमला, बोले– संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए JDU, अकाली और सेना ने छोड़ा NDA
चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नामांकन पत्र लेने के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में उपलब्ध रहेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए उपरोक्त चुनाव 17 अक्टूबर को सभी पीसीसी में होने हैं, जिनके परिणाम 19 अक्टूबर को मतगणना के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। मिस्त्री ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों से अनुच्छेद 18 के तहत किए गए प्रावधानों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव करने का आह्वान किया है।
बता दें कि इस चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाग लेंगे। हालांकि पहले उनके इस चुनाव में उतरने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने अटकलों को विराम देते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे यह चुनाव लडे़ंगे।
अभी पढ़ें – हरियाणा के फतेहाबाद में विपक्षी लामबंद, INLD की महारैली में शामिल होंगे नीतीश, पवार समेत कई दिग्गज
वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं हैं। जबलपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
6 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
13 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
14 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines