Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार रात को चेन्नई में कहा कि ये अफवाहें कि मैं (नामांकन) वापस लेने जा रहा हूं। यह झूठी बात है। वह बोले की मुझे इतना भरपूर समर्थन मिल रहा है।
आगे वह बोले की मुझे तो इतना समर्थन मिल रहा है कि अगर मैं लोकतांत्रिक रूप से चुनाव कराने का इच्छुक नहीं होता, तो मैं दूसरे उम्मीदवार को अपना नामांकन वापस लेने के लिए कह देता।
इससे पहले आज दिन में शशि थरूर ने हिंदी में वीडियो जारी कर कांग्रेसियों से समर्थन मांगा था। करीब 3 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने कहा 17 अक्टूबर को हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान होना है। ये मतदान दो कारणों से बहुत महत्वपूर्ण है। पहला, इसके द्वारा हम अपनी पार्टी की गतिविधियों को अधिक सक्रिय करके पुनर्जीवित कर सकते हैं। दूसरा, हम आम जनता से अपनी पार्टी के लिए समर्थन लेकर पार्टी को और सशक्त कर सकते हैं। थरूर ने कहा, ‘मैं आपसे यह बात दोहराना चाहता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का भी विचार है कि लोकतांत्रिक तरीके से हुई चुनावी प्रक्रिया पार्टी को मजबूत करेगी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ अधिक से अधिक जनता को आकर्षित करेगी।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
1 hr agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
5 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
8 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines