हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कमजोर शनि की पहचान, अपने हाथ से खुद ऐसे करें पता; जानें जीवन पर होते हैं क्या असर

Shani Dosh: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हाथ में शनि के कमजोर होने से जीवन में अनेक बाधाएं और समस्याएं आती हैं। अपने कमजोर शनि की पहचान आप अपना हाथ देखकर स्वयं भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे कैसे पता करें और शनि के कमजोर होने से जीवन पर क्या-क्या असर होते हैं?

विज्ञापन

Shani Dosh: केवल ज्योतिष शास्त्र में ही नहीं बल्कि हस्तरेखा विज्ञान में भी शनि ग्रह का मजबूत होना आवश्यक बताया गया है। जिन लोगों की कुंडली नहीं है या कुंडली गलत बनी है, वे मजबूत या कमजोर शनि की पहचान अपने हाथ को देखकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं, शनि कमजोर है या मजबूत, हाथ से कैसे पता लगाते हैं और शनि के कमजोर होने से जीवन पर क्या असर होते हैं?

हाथ में यहां है शनि का स्थान

हाथ की सबसे बड़ी अंगुली को ज्येष्ठा या मध्यमा (Middle Finger) कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इसे शनि की उंगली कहते हैं। इस उंगली के ठीक नीचे उभरे भाग को शनि पर्वत कहते हैं। वहीं, इसके पास की रेखा को शनि रेखा कहते हैं।

विज्ञापन

क्या है कमजोर शनि की निशानी?

किसी जातक (व्यक्ति) के हाथ में कमजोर शनि को शनि पर्वत, शनि रेखा और मध्यमा उंगली, इन तीनों से परखा जाता है। शनि पर्वत के धंसे होने को कमजोर शनि की निशानी माना जाता है। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए शनि रेखा से की जाती है। यदि यह रेखा टूटी हुई, कई शिराओं में बंटी हुई या धुंधली होती है, तो इससे जीवन पर शनि का नकारात्मक असर अधिक होता है। यह शनि के कमजोर होने से होता है।

शनि उंगली है निर्णायक

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कमजोर शनि की निर्णायक पुष्टि शनि की उंगली यानी मध्यमा से होती है। जिस व्यक्ति की मध्यमा उंगली अनामिका (Ring Finger) की ओर झुकी होती है, उनका शनि बेहद कमजोर माना जाता है। इसे आप नीचे दिए चित्र से समझ सकते हैं।

विज्ञापन

हस्तरेखा में कमजोर शनि का जीवन पर असर

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, कमजोर शनि के जीवन पर अनेक असर होते हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है, स्वभाव में उत्साह की कमी होना, हद से ज्यादा आलसी और सुस्त होना।

  • किसी काम को टालने की प्रवृत्ति भी कमजोर शनि की निशानी है। नकारात्मक विचारों से ग्रस्त होना भी शनि का कमजोर होना दर्शाता है।
  • शनि के कमजोर होने से व्यक्ति करियर में बाधाएं बहुत अधिक आती हैं। नौकरी मिलने में परेशानी होती है। नौकरी मिलने पर भी छूट जाती है।
  • कमजोर शनि वाले जातकों की न केवल इनकम कम होती है, बल्कि वे कर्जदार भी हो जाते हैं।
  • बदन और जोड़ों का दर्द, पैरों के नीचे के हेल्थ इश्यूज से बार-बार परेशान होना कमजोर शनि की निशानी है।

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola