Shani Dosh Ke Lakshan: न्याय के देवता शनि देव की अशुभ दृष्टि व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकती है. शनि की अशुभ दृष्टि यानी शनि दोष के कारण जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इंसान को धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, बाधाएं को झेलना पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं कि, आप किन संकेतों से पहचान सकते हैं कि, शनि दोष आपको परेशान कर रहा है. इसके साथ ही बताते हैं कि, आप कैसे शनि दोष के प्रभाव को कम कर सकते हैं.
शनि दोष होने के संकेत
काम में रुकावट
शनि दोष के कारण कोई भी कार्य सफल नहीं होता है. सभी कार्यों में रुकावट आती है और धन हानि का सामना करना पड़ता है. शनि के दोष से जीवन जीना मुश्किल हो जाता है.
स्वास्थ्य संबंधी समस्या
सेहत अक्सर खराब रहती है और तबीयत बिगड़ने से काम में मन नहीं लगता है. शनि दोष से पीड़ित को बाल झड़ने, आंखों की रोशनी कम होने और काम से जुड़े रोग परेशान करते हैं.
ये भी पढ़ें – Shastra Puja 2025: दशहरे पर क्यों की जाती है शस्त्र पूजा? जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
रिश्तों में तनाव
अगर शनि दोष लग जाता है तो वैवाहिक जीवन में तनाव रहता है. प्रेम संबंध और सभी रिश्तों में अनवन बनी रहती है. घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े, मनमुटाव होना शनि दोष का संकेत होता है.
मानसिक चिंता
शनि दोष से प्रभावित व्यक्ति को मानसिक तनाव, चिंता और आलस्य का सामना करना पड़ता है. यह जीवन में नकारात्मकता लाता है. किसी भी कार्य को करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता है. अक्सर तनाव में रहते हैं.
ऐसे दूर करें शनि दोष
शनि दोष से मुक्ति के लिए आपको पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही आप “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप कर शनि दोष को दूर कर सकते हैं. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि देव की स्तुति और शनिदेव के चालीसा का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
6 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
9 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
12 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
14 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
16 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines