नई दिल्ली: लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क राज्य में मंच पर हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक रुश्दी को न्यू यॉर्क के बफ़ेलो के पास चौटाउक्वा में दिए जाने वाले एक लेक्चर से पहले मंच पर चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक आदमी को मंच पर दौड़ते हुए देखा और मिस्टर रुश्दी को या तो मुक्का मारा या छुरा घोंपा जब उनका परिचय कराया जा रहा था। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया।
और पढ़िए –ताइवान में टेंशन के बीच भारत की अपील, कहा- एकतरफा कार्रवाई से बचना होगा
एक एसोसिएटेड प्रेस रिपोर्टर ने कहा कि एक व्यक्ति ने चौटौक्वा संस्थान में मंच पर पहुंचा और रुश्दी को मुक्का मारना शुरू कर दिया। लेखक इसके बाद फर्श पर गिर गए।
रुश्दी की किताब “द सैटेनिक वर्सेज” को ईरान में 1988 से प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि कई मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं। एक साल बाद, ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने एक फतवा जारी किया जिसमें रुश्दी की मौत का आह्वान किया गया था।
बता दें कि सलमान रुश्दी भारतीय मूल के ब्रिटिश अमेरिकी लेखक हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्हें लेखनी के लिए कई अहम पुरस्कारों से नावाजा जा चुका है।
और पढ़िए –75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लिए अंतरिक्ष से आया ये मैसेज, जानें किसने दी बधाई
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
8 mins agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
19 mins agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines