नई दिल्ली: लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क राज्य में मंच पर हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक रुश्दी को न्यू यॉर्क के बफ़ेलो के पास चौटाउक्वा में दिए जाने वाले एक लेक्चर से पहले मंच पर चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक आदमी को मंच पर दौड़ते हुए देखा और मिस्टर रुश्दी को या तो मुक्का मारा या छुरा घोंपा जब उनका परिचय कराया जा रहा था। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक एसोसिएटेड प्रेस रिपोर्टर ने कहा कि एक व्यक्ति ने चौटौक्वा संस्थान में मंच पर पहुंचा और रुश्दी को मुक्का मारना शुरू कर दिया। लेखक इसके बाद फर्श पर गिर गए।

रुश्दी की किताब “द सैटेनिक वर्सेज” को ईरान में 1988 से प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि कई मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं। एक साल बाद, ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने एक फतवा जारी किया जिसमें रुश्दी की मौत का आह्वान किया गया था।

विज्ञापन

बता दें कि सलमान रुश्दी भारतीय मूल के ब्रिटिश अमेरिकी लेखक हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्हें लेखनी के लिए कई अहम पुरस्कारों से नावाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ