Salman Khan Fan reach Danteshwari Temple on Navratri: (आशुतोष तिवारी) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस की फेहरिस्त काफी लंबी है। भाईजान के फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। इसका उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला, जब उनका एक फैन घुटनों के बल मंदिर पहुंच गया। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में सलमान खान के नाम का दिया भी जलाया। सलमान के फैन की ऐसी दीवानगी देखने के बाद हर कोई हैरान है।
फैन को क्यों हुई सलमान की चिंता?
यह खबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर से सामने आ रही है। सलमान खान पर हुई गोलीबारी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों से परेशान एक फैन को सलमान की जान की चिंता सताने लगी। इस फैन का नाम वीरेंद्र प्रसाद पाढ़ी है, जो धरमपुरा का रहने वाला है। वीरेंद्र सलमान से मिलने मुंबई भी गए, लेकिन उनकी मुलाकात सलमान से नहीं हो सकी। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने सलमान की सुरक्षा की कामना करते हुए दंतेश्वरी मंदिर का रुख कर लिया।
यह भी पढ़ें- Govinda को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? डॉक्टरों ने दिया लेटेस्ट अपडेट
घुटने के बल मंदिर पहुंचे
वीरेंद्र कुमार धरमपुरा से जगदलपुर शहर में स्थित दंतेश्वरी मंदिर तक घुटनों के बल चलकर गए। यह दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। भरी दोपहर और चिलचिलाती धूप में वीरेंद्र ने यह संकल्प पूरा किया और मंदिर पहुंच गए। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने सलमान खान के नाम का दिया जलाया और माता के सामने सलमान को सुरक्षित रखने की मन्नत मांगी।
वीरेंद्र ने क्या कहा?
वीरेंद्र का कहना है कि वो सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। कई सालों से वो सलमान को फॉलो करते आ रहे हैं। गोलीबारी की घटना सुनकर वो सलमान से मिलने मुंबई भी गए। मगर सलमान उनसे नहीं मिल सके। सलमान को मिल रही धमकियों से वीरेंद्र काफी चिंता में थे। ऐसे में उन्होंने माता के सामने हाथ फैलाकर सलमान को हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रखने की विनती की है।
सलमान के घर पर गोलीबारी की घटना
बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर धुआंधार फायरिंग हुई थी। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। तब से सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से सलमान के फैंस भी उन्हें लेकर काफी चिंता में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के घर में बड़ा बदलाव, ‘कैप्टन रूम’ नहीं तो फिर क्या होगा खास?
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
58 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines