नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा के बाद तिरंगे की बिक्री दोगुनी हो गई है। दुकानदारों को राष्ट्रीय ध्वज की मांग के चलते खादी कपास और रेशम के अलावा अन्य कपड़ों से भी तिरंगा बनाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता स्थित एक दुकानदार के अनुसार हमें कई अपार्टमेंट परिसरों से राष्ट्रीय ध्वज की आपूर्ति की मांग मिल रही है। अधिक मांग के कारण, हम अभी केवल झंडे बना रहे हैं। मैं कई वर्षों से दुकान का संचालन कर रहा हूं, लेकिन इस साल तिरंगे की मांग बहुत अधिक है।

विज्ञापन

सॉन्ग रिलीज 

विज्ञापन

गौरतलब है कि देश की आजादी के 75वें साल के अवसर पर अमृत महोत्सव चल रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा के संकल्प की घोषणा की है। अब अब हर घर तिरंगा वीडियो सॉन्ग भी रिलीज किया गया है। इस तिरंगा एंथम गाने में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित कई नामी हस्तियां नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ