तेहरान: ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी ज़ाहेदान में ईरान के सुरक्षा बलों और लोगों के बीच घातक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। गुरुवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बलूची जातीय अल्पसंख्यकों की आबादी वाले ज़ाहेदान में राष्ट्रव्यापी विरोध हो रहा है। वहीं यहां एकजुटता दिखाने और प्रांत में एक पुलिस कमांडर द्वारा 15 वर्षीय लड़की के कथित बलात्कार के लिए जवाबदेही की मांग के रूप में 30 सितंबर को शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किए जा रहें हैं।
अभी पढ़ें – लव ट्रायंगल में दोस्त को कहा रील बनाएंगे और कर दी हत्या
अभी पढ़ें – एयरपोर्ट पर यात्री से मिली 80 करोड़ की हेरोइन, जांच एजेंसियों को झांसा देने के लिए इस जगह छिपाई थी
जानकारी के मुताबिक जाहेदान, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में 30 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसक झड़प में बच्चों समेत कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। तब से जारी संघर्षों के बीच ज़ाहेदान में अलग-अलग घटनाओं में 16 अन्य लोग मारे गए। लगातार मौत की संख्या बढ़ रही है। जैसे-जैसे मौत की संख्या बढ़ती जा रही यहां से प्रदर्शनकारियों, पीड़ितों के परिवारों, प्रत्यक्षदर्शियों और विरोध प्रदर्शनों की फोटो और वीडियो सामने आ रहीं हैं। आगे मौम की संख्या ओर बढ़ने की आशंका है।
नॉर्वे स्थित ईरान मानवाधिकार (IHR) ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने बार-बार मानव जीवन की पवित्रता के लिए पूरी तरह से अवहेलना दिखाई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने कहा इस तरह के कार्यों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
35 mins agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
7 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
23 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines