---विज्ञापन---

देश angle-right

लव ट्रायंगल में दोस्त को कहा रील बनाएंगे और कर दी हत्या

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: गुजरात के वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के बी.कॉम के छात्र की उसी के सबसे अच्छे दोस्त ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में सयाजीगंज पुलिस ने आरोपी पार्थ कोठारी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर अपने दोस्त दक्ष पटेल की हत्या की हत्या का आरोप है। मृतक […]

---विज्ञापन---

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: गुजरात के वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के बी.कॉम के छात्र की उसी के सबसे अच्छे दोस्त ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में सयाजीगंज पुलिस ने आरोपी पार्थ कोठारी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर अपने दोस्त दक्ष पटेल की हत्या की हत्या का आरोप है। मृतक का शव एक कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर से बरामद किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्थ एक लड़की से प्यार करता था जो उसकी और मृतक दक्ष पटेल दोनों की कॉमन फ्रेंड थी। लेकिन पार्थ इस हीन भावना से ग्रस्त था कि दक्ष उसके काफी करीब था। पुलिस मान रही है कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते ही अंजाम दी गई है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें तिरुप्पुर के अनाथालय में Food poisoning से तीन बच्चों की मौत और 8 से अधिक बीमार

घटना के बारे में पुलिस ने कहा कि पार्थ ने सुनियोजित ढंग से इस हत्या की योजना बनाई, फिर दक्ष पटेल को इंस्टाग्राम रील बनाने के बहाने अलंकार कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर बुलाया और हाथ-पैर बांधकर उसे चाकुओं से गोद दिया। पार्थ ने मृतक को भरोसा दिया कि इंस्टा रील का भाव एकदम असली लगे इसलिए वह ऐसा कर रहा है। दक्ष इसलिए माना भी गया क्योंकि वह अच्छे दोस्त थे।

---विज्ञापन---

सहायक पुलिस आयुक्त (ए डिवीजन) डीजी चावड़ा ने कहा कि “पार्थ, दक्ष और उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की तीनों अच्छे दोस्त थे। पार्थ उस लड़की को पसंद करता था लेकिन उसे लगा कि दक्ष उसके ज्यादा करीब है। वह चाहता था कि दक्ष उससे दूर रहे लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने दक्ष को मारने का फैसला किया।”

अभी पढ़ें एयरपोर्ट पर यात्री से मिली 80 करोड़ की हेरोइन, जांच एजेंसियों को झांसा देने के लिए इस जगह छिपाई थी

---विज्ञापन---

सयाजीगंज पुलिस निरीक्षक ने कहा कि घटना के बाद मृतक के परिजन हमें मिले और जब सीसीटीवी खंगाला तो पार्थ अपने दोस्त के साथ दिखा। जब हमने पूछताछ की उसने दावा किया कि चाकू विश्वामित्री नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घटना से पहले यू-ट्यूब और इंटरनेट पर कई बार सर्च किया था कि भारत में हत्या की क्या सजा है? और देश में किसी लापता व्यक्ति का पता कैसे लगाया जाता है। यहां तक कि घटना के बाद वह बचने के लिए मृतक का फोन भी अपने साथ लेकर चला गया था।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2022 08:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola