आरजेडी नेता तेज प्रताप सिंह बोले, मेरी भविष्यवाणी पहले भी सही रही और अब 2024 में इनकी बनेगी सरकार
Edited By Amit Kasana

तेज प्रताप यादव का नया वीडियो आया सामने।
Edited By Amit Kasana

तेज प्रताप यादव का नया वीडियो आया सामने।
बिहार: आरजेडी नेता और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जनता ने बिहार में भाजपा सरकार को नकार दिया है। उनका कहना था कि मैंने इस बारे में पहले ही भविष्यवाणी की थी। जो सही रही।
#WATCH | RJD leader & Bihar min Tej Pratap Yadav says, "…Public has rejected BJP govt in Bihar. I can predict the future too. Last time, I had predicted about Chachaji (Nitish Kumar), today he's with us. Today, I predict that the flag of Mahagathbandhan will fly at the Centre." pic.twitter.com/3dIxW9IQXU
— ANI (@ANI) October 15, 2022
आगे आरजेडी नेता बोले मैंने कहा था कि चाचा जी (नीतीश कुमार) हमारे साथ होंगे और आज वह हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज, मैं भविष्यवाणी करता हूं कि 2024 में केंद्र पर महागठबंधन का झंडा फहराएगा।”
इससे पहले आज सुबह तेज प्रताप यादव आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। तेज प्रताप यादव ने प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगाई। तस्वीर लगाने के बाद तेजप्रताप ने मुलायम सिंह को नमन किया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: