Real or Fake Kesar: केसर एक महंगा और फायदेमंद मसाला है, जो क्रोसस सैटिवस नाम के फूल से प्राप्त होता है। यह गुलाबी रंग के फूलों के रूप में उगता है, और इसके पीले-केसरिया रंग की गुठली को इकट्ठा कर के केसर बनाया जाता है। केसर भारत में भी काफी लोकप्रिय है, कश्मीर में इसकी खेती भी की जाती है। हालांकि, यह एक दुर्लभ मसाला है, जो महंगा होता है लेकिन स्किन और सेहत, दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आजकल लोग घर पर ही स्किन पर यूज करने के लिए केसर का तेल या फेस पैक में मिक्स करके इसे लगाने लगे हैं। मगर नकली सामानों में केसर भी एक ऐसा स्पाइस है, जो डुप्लीकेट और मिलावटी होता है। इन तरीकों से करें केसर की जांच।
केसर की क्वालिटी चेक करने के 5 तरीके
1. गर्म पानी में चेक करें
केसर के कुछ रेशों को गर्म पानी में भिगो दें। नकली केसर से तुरंत गहरा और लाल रंग निकलने लगेगा, वहीं असली केसर का रंग थोड़ा समय बाद हल्का-हल्का नारंगी रंग में निकलेगा।
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में नारियल से घटेगा वजन! जानें डाइट में शामिल करने के 3 तरीके
2. टेस्ट (स्वाद)
गर्म पानी में भिगोई हुई केसर की इस ड्रिंक को चखकर देखें। आपको ध्यान से 1-1 घूंट पीना है और स्वाद चेक करना है। अगर आपको कड़वा और थोड़ा मेटेरियलिस्टिक स्वाद आए तो वह नकली है। असली केसर का स्वाद सौंधा और मिट्टी जैसा होगा।
3. ठंडे पानी का टेस्ट
केसर के धागों को ठंडे पानी में भिगोकर देखें। इसके लिए आपको 1 कटोरी ठंडा पानी लेना होगा। असली केसर से पानी का रंग गोल्डन हो जाएगा। वहीं, नकली केसर का रंग एक दम लाल होगा।
फोटो क्रेडिट- Meta AI
4. केसर को ध्यान से देखें
इसमें आपको केसर के रेशे को ध्यान से सूझ-बूझ के साथ देखना होगा। असली केसर लंबे और पतले शेप के होते हैं, जो एक-दूसरे से चिपके हुए नहीं रहेंगे। नकली केसर थोड़े मोटे लेकिन काफी नाजुक होते हैं।
5. बेकिंग सोडा
इसके लिए आपको 1 कटोरी में पानी और 2 चम्मच बेकिंग सोडा का घोल तैयार करना होगा। इसके बाद इसमें केसर के रेशों को भिगोएं। कुछ मिनटों बाद चेक करें, यदि रंग पीला और नारंगी होने लगे तो केसर असली है। वहीं, अगर मिश्रण का रंग लाल या मरून हो जाए, तो वह नकली है।
ये भी पढ़ें- सेहत से जुड़े ये 7 फैक्ट्स 90% लोग नहीं जानते होंगे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
42 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines