Real or Fake Kesar: केसर असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें पहचान, जानें 5 तरीके

Real or Fake Kesar: केसर का इस्तेमाल स्किन से लेकर सेहत के लिए किया जाता है। यह काफी महंगा मसाला होता है, जो शायद सबके लिए खरीदना भी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर यह महंगा स्पाइस भी नकली मिलने लगेगा, तो इससे पैसों की बर्बादी और सेहत दोनों ही बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं, केसर की पहचान करने के कुछ आसान तरीके।

Real or Fake Kesar

Real or Fake Kesar: केसर एक महंगा और फायदेमंद मसाला है, जो क्रोसस सैटिवस नाम के फूल से प्राप्त होता है। यह गुलाबी रंग के फूलों के रूप में उगता है, और इसके पीले-केसरिया रंग की गुठली को इकट्ठा कर के केसर बनाया जाता है। केसर भारत में भी काफी लोकप्रिय है, कश्मीर में इसकी खेती भी की जाती है। हालांकि, यह एक दुर्लभ मसाला है, जो महंगा होता है लेकिन स्किन और सेहत, दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आजकल लोग घर पर ही स्किन पर यूज करने के लिए केसर का तेल या फेस पैक में मिक्स करके इसे लगाने लगे हैं। मगर नकली सामानों में केसर भी एक ऐसा स्पाइस है, जो डुप्लीकेट और मिलावटी होता है। इन तरीकों से करें केसर की जांच।

विज्ञापन

केसर की क्वालिटी चेक करने के 5 तरीके

1. गर्म पानी में चेक करें

विज्ञापन

केसर के कुछ रेशों को गर्म पानी में भिगो दें। नकली केसर से तुरंत गहरा और लाल रंग निकलने लगेगा, वहीं असली केसर का रंग थोड़ा समय बाद हल्का-हल्का नारंगी रंग में निकलेगा।

विज्ञापन

2. टेस्ट (स्वाद)  

गर्म पानी में भिगोई हुई केसर की इस ड्रिंक को चखकर देखें। आपको ध्यान से 1-1 घूंट पीना है और स्वाद चेक करना है। अगर आपको कड़वा और थोड़ा मेटेरियलिस्टिक स्वाद आए तो वह नकली है। असली केसर का स्वाद सौंधा और मिट्टी जैसा होगा।

विज्ञापन

3. ठंडे पानी का टेस्ट

केसर के धागों को ठंडे पानी में भिगोकर देखें। इसके लिए आपको 1 कटोरी ठंडा पानी लेना होगा। असली केसर से पानी का रंग गोल्डन हो जाएगा। वहीं, नकली केसर का रंग एक दम लाल होगा।

विज्ञापन
Saffron Quality Check

फोटो क्रेडिट- Meta AI

4. केसर को ध्यान से देखें

विज्ञापन

इसमें आपको केसर के रेशे को ध्यान से सूझ-बूझ के साथ देखना होगा। असली केसर लंबे और पतले शेप के होते हैं, जो एक-दूसरे से चिपके हुए नहीं रहेंगे। नकली केसर थोड़े मोटे लेकिन काफी नाजुक होते हैं।

5. बेकिंग सोडा

विज्ञापन

इसके लिए आपको 1 कटोरी में पानी और 2 चम्मच बेकिंग सोडा का घोल तैयार करना होगा। इसके बाद इसमें केसर के रेशों को भिगोएं। कुछ मिनटों बाद चेक करें, यदि रंग पीला और नारंगी होने लगे तो केसर असली है। वहीं, अगर मिश्रण का रंग लाल या मरून हो जाए, तो वह नकली है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ