Ram Mandir Ayodhya: मंदिर भूतल दिसंबर 2023 तक होगा तैयार, 14 जनवरी 2024 भगवान राम की स्थापना होगी
Author: Amit Kasana
2022-09-12 22:10:54
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक सोमवार रात संपन्न हुई। बैठक के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर का भूतल (राम मंदिर) दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके 15 दिनों के बाद यानी 14 जनवरी 2024 के आसपास मंदिर में भगवान राम की स्थापना की जाएगी।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले पर CBI का एक्शन, 33 ठिकानों पर छापेमारी
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। राम मंदिर के निर्माण में कुल करीब 1800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया जब मंदिर का निर्माण शुरु हुआ तो अनुमान था कि इसकी लागत 400 करोड़ आ सकती है लेकिन 18 महीनें के बाद अब इसकी लागत 1800 करोड़ आ सकती है।
चंपत राय ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण की लागत अनुमानित है। इसमें अभी भी संशोधन हो सकता है। गौरतलब है कि रविवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines