नई दिल्ली: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेशों के विकास के लक्ष्य को “गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंचने” के बाद हासिल किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि कब्जे वाले क्षेत्रों में पाकिस्तान लोगों के खिलाफ अत्याचार कर रहा है और उसे परिणाम भुगतना होगा।
उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान मानवाधिकारों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाता है, लेकिन वह खुद पीओके में लोगों पर अत्याचार कर रहा है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान अब पीओके के लोगों का उत्पीड़न करता है तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
रक्षा मंत्री ने इन्फैन्ट्री डे प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा, “हमने अभी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अपनी विकास यात्रा शुरू की है। यह मिशन तभी पूरा होगा जब हम गिलगित और बाल्टिस्तान जैसे शेष हिस्सों में संसद के प्रस्ताव (1994 में पाकिस्तान द्वारा कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करने की मांग) के अनुरूप पहुंचेंगे और आचार्य शंकराचार्य और वल्लभभाई पटेल का सपना पूरा होगा और 1947 के शरणार्थियों को न्याय मिलेगा और उनकी जमीन वापस मिलेगी। वह दिन दूर नहीं जब यह जनादेश भी पूरा हो जाएगा।
अभी पढ़ें – आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंतन शिविर में PM मोदी बोले- अगले 25 साल ‘अमृत पीठ’ निर्माण के लिए होंगे
राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे उस वक्त हैरानी होती है कि जब यही आतंकी सुरक्षा बलों या फिर आम लोगों पर अटैक करते हैं तो ये लोग मानवाधिकार की बात क्यों नहीं करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, लेकिन कश्मीरियत के नाम पर यहां असंख्य लोगों की जान गई और उनके घरों को भी तबाह कर दिया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Durga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
48 mins agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
14 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
15 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines