Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की अंतिम विदाई में सोमवार सबसे कम उम्र के दो शाही बच्चे शामिल हुए थे। यह थे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के परपोते प्रिंस जॉर्ज और राजकुमारी शार्लोट। वेल्स के नौ वर्षीय राजकुमार और सात वर्षीय राजकुमारी लंदन में अंतिम संस्कार के जुलूस में शामिल थे। यह दोनों शाही बच्चे अपनी मां कैथरीन और पिता विलियम के साथ थे। बता दें किंग चार्ल्स III को उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद 12 सितंबर को इंग्लैंड के नए सम्राट के रूप में घोषित किया गया था।
दो मिनट का मौन रखा गया
इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की अंतिम विदाई में सोमवार देर शाम दो मिनट का मौन रखा गया। फिर अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी आदि विश्व के नेता शामिल हुए। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया। इससे पहले महारानी के ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे से ग्रेट वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया था। फिर वेलिंगटन आर्क तक जुलूस के लिए तैयार स्टेट गन कैरिज पर वापस रखा गया।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की थी। उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम विदाई के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Queen Elizabeth II Funeral) समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहे। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया गया।
अभी पढ़ें – Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त
देशभर के राष्ट्राध्यक्ष शामिल
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच थे। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल हुए। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल रहे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
10 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
14 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
18 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines