Fact Check: लुफ्तांसा एयरलाइंस ने ट्वीट कर बताई सच्चाई- 'किसी पैसेंजर की वजह से फ्लाइट नहीं हुई थी लेट'

Bhagwant Mann and Lufthansa

Bhagwant Mann and Lufthansa

नई दिल्ली: जर्मन एयरलाइंस कंपनी लुफ्तांसा ने सोमवार को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही एक उड़ान में देरी होने की वजह सार्वजनिक की है।

लुफ्तांसा एयरलाइंस के पब्लिक रिलेशन विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि ‘फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जाने वाली हमारी फ्लाइट ने इनबाउंड फ्लाइट में देरी और एयरक्राफ्ट में बदलाव की वजह से उड़ान भरने में देरी की।’ एयरलाइंस ने यह बात एक यूज़र द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कही है।

बता दें कि विपक्ष ने इस फ्लाइट के लेट होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया था। विपक्ष का आरोप था कि सीएम मान के नशे में होने की वजह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट लेट हुई थी। हालांकि आम आदमी पार्टी शुरुआत से इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।

आप ने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा झूठा और तुच्छ प्रचार करार दिया। वहीं, पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि सीएम मान अचानक आईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते इस फ्लाइट में नहीं चढ़ सके थे।

अब लुफ्तांसा एयरलाइन्स का ट्वीट आने के बाद आप ने विपक्ष पर एक राज्य और उसके मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश रचने के लिए जमकर आड़े हाथ लिया है।

आम आदमी पार्टी के नेता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। “वे रविवार से हर तरह के झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने पंजाब के सीएम पर झूठे आरोप लगाए। उन्हें सीएम को निशाना बनाकर राज्य का नाम बदनाम करने में कोई ऐतराज नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ