Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की अंतिम विदाई में सोमवार देर शाम दो मिनट का मौन रखा गया। फिर अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी आदि विश्व के नेता शामिल हुए। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया।
अभी पढ़ें – राहुल गांधी फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 7 राज्यों के नेताओं ने प्रस्ताव पारित किया
इससे पहले महारानी के ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे से ग्रेट वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया था। फिर वेलिंगटन आर्क तक जुलूस के लिए तैयार स्टेट गन कैरिज पर वापस रखा गया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की थी। उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम विदाई के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Queen Elizabeth II Funeral) समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहे। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया गया।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच थे। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।
अभी पढ़ें – Jammu And Kashmir: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में होगी सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी
अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल हुए। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल रहे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
15 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
37 mins agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
1 hr agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
1 hr ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
2 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
3 hrs agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
4 hrs agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
4 hrs agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines