Canadian Punjabi Singer Shubhneet Singh Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को लेकर चल रहे विवाद में अब पूर्व मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल भी कूद गई हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद ने सिंगर शुभनीत सिंह का समर्थन किया है।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि शुभ हम आपके साथ खड़े हैं। आपको अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप पंजाब और भारत के गौरवान्वित बेटे हैं। पंजाब के बठिंडा जिसे से लोकसभा सांसद हरसिमरत ने अकाली दल की तरफ से देशवासियों से अपील भी की है। उनका कहना है कि वे राष्ट्र विरोधी, पंजाब विरोधी ताकतों की साजिशों का शिकार न बनें।
<
>
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी समर्थन में आए
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी गायक का समर्थन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि और कहा कि वह पंजाब के भले के लिए बोलने वाले हमारे पंजाबी युवाओं को राष्ट्र विरोधी कहने वालों का कड़ा विरोध करते हैं। हम खालिस्तानी विचारधारा का भी कड़ा विरोध करते हैं। कांग्रेस की नीति ही राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ना है। मैं शुभ को राष्ट्र विरोधी कहने वालों का विरोध करता हूं। शुभ ने पंजाब के भले की बात की है। हम पंजाबियों को किसी को राष्ट्रवाद को लेकर सबूत देने की जरूरत नहीं है।
<
>
‘पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं’
बता दें कि पंजाबी सिंगर शुभ (शुभनीत सिंह) ने भी मैप कंट्रोवर्सी के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा था। शुभ ने लिखा कि पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है। इतिहास के हर मोड़ पर पंजाबियों ने भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है, इसलिए मेरा अनुरोध है कि हर पंजाबी को अलगाववादी या फिर राष्ट्र विरोधी करार न दें। भारत का टूर रद्द होने से निराश हूं।
उन्होंने भारत को अपना देश और सिख गुरुओं और पूर्वजों की भूमि बताया और लिखा कि पंजाबियों ने भारत की आजादी के लिए जीवन का बलिदान दिया है और उनकी पिछली पोस्ट केवल पंजाब में बिजली और इंटरनेट बंद होने के बारे में थी। मैं अपने देश में, अपने लोगों के सामने परफॉर्म करने के लिए उत्साहित था। तैयारियां जोरों पर थीं और मैं पिछले दो महीनों से पूरे दिल और आत्मा से अभ्यास कर रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि नियति की कुछ और ही मंजूर था।
यह भी पढ़ें: कनाडा के सिंगर शुभ ने मांगी माफी, फिर भी लोगों में गुस्सा, एक ने कहा- तेरा कैरियर खत्म
शुभनीत ने क्या इंस्टा पोस्ट डाली, जिस पर विवाद हुआ
शुभनीत का एक कंसर्ट 23 से 25 सितंबर तक मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर होने वाला है, लेकिन इस बीच शुभ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा अपलोड कर दिया, जिसमें देश के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्य नहीं थे। पोस्ट पर शुभ ने लिखा कि ‘प्रे फॉर पंजाब’ भी लिखा। इस पोस्ट को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने बवाल मचाया।
सिंगर पर खालिस्तान को समर्थन देने के आरोप लगाए। शुभनीत की पोस्ट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विरोध जताया। अन्य कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद मुंबई में होने वाला उनका कंसर्ट रद्द कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt ने भी शो से को दी स्पॉन्सरशिप वापस ले ली। आलोचना के चलते सिंगर ने इंस्टा पोस्ट पर लगाया पोस्टर हटा दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन देकर शुभ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। भाजयुमो अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने शुभ के शो नहीं देने देने की चेतावनी दी।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines