हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: अंतिम विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने की प्रार्थना, यीशु की इस सीख को दोहराया

विज्ञापन
British Prime Minister Liz Truss

Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II)का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की। उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम विदाई के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Queen Elizabeth II Funeral) समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित हैं। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

अभी पढ़ें – ब्रिटेन के लीसेस्टर में मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने निंदा की, कार्रवाई की भी मांग

 

अभी पढ़ें – आखिरी बार राजरथ पर महारानी, अल्बर्ट रोड से सेंट जॉर्ज चैपल की तरफ ले जाया जा रहा

विज्ञापन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच हैं। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हो रहे हैं। जिनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल होंगे। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola