Hindu Temple In Leicester: ब्रिटेन के लीसेस्टर में मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने निंदा की, कार्रवाई की भी मांग

Vandalising Of Temple In UK

Hindu Temple In Leicester: यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर स्थित मंदिर में तोड़फोड़ और भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा भारत ने कड़ी निंदा की है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने आज अपने बयान में कहा कि हमने इस मामले को ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मजबूती से उठाया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हम अधिकारियों से प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान करते हैं।

लीसेस्टर पुलिस ने एक बयान में कहा कि हिंसा में शामिल होने के आरोप में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लीसेस्टर पुलिस ने कहा कि वे मेल्टन रोड पर एक धार्मिक स्थल के बाहर एक झंडे को गिराए जाने के मामले की जांच कर रहे हैं।

हिंदू समूहों ने लगाए जय श्री राम के नारे

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में विरोध करने वाले हिंदू समूहों को जय श्री राम के नारे लगाते हुए भी दिखाया गया है। दूसरे पक्ष ने इन समूहों पर लीसेस्टर में मुसलमानों के स्वामित्व वाली संपत्तियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। दोनों ही पक्षों से लीसेस्टर पुलिस ने शांति का आह्वान किया है।

बता दें कि 28 अगस्त को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के बाद प्रशंसकों के बीच झड़प के बाद से शहर में हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय पुलिस ने कहा कि हम लीसेस्टर में हिंसा, अव्यवस्था या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही शांति और बातचीत का आह्वान करना जारी रखते हैं। हमारी जांच बड़े पैमाने पर जारी है।

पुलिस ने कहा है कि मामलों को नियंत्रण में करने के लिए घुड़सवार पुलिस इकाई समेत कई पुलिस बलों को तैनात किया गया है। शांति बहाल करने के लिए डिस्पर्सल और स्टॉप-एंड-सर्च शक्तियों का भी इस्तेमाल किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ