नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम जापान के लिए रवाना होंगे। जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार यानी स्टेट फ्यूनरल 27 सितंबर को टोक्यो में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 217 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। शिंजो की प्रतीकात्मक अंतिम विदाई समारोह पर करीब 97 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
अभी पढ़ें – जिद थी…पहली सैलरी डॉलर में ही चाहिए, 23 साल के इस लड़के को ऐसे मिली वर्ल्ड बैंक में नौकरी
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और शिंजो आबे की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे। 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के कल राजकीय अंतिम संस्कार में मौजूद होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अभी कुछ घंटों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान के टोक्यो के लिए रवाना होंगे। PM बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे, जिसके बाद वे टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे।
अभी पढ़ें – सफाईकर्मी संग सीएम केजरीवाल का लंच, साथ बैठकर खाया खाना
बता दें कि शिंजो आबे पर 8 जुलाई को नारा शहर हमला किया गया था। उस दौरान वे एक रैली को संबोधित कर रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फ्यूनरल में जापान के आम लोग भी हिस्सा लेंगे। जापान टाइम्स के मुताबिक, 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टोक्यो के कुदनजाका पार्क में फ्लावर स्टैंड्स रखे जाएंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
30 mins agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
49 mins agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 hr agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
2 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
2 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
3 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
4 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines