नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दलित सफाईकर्मी हर्ष सोलंकी के साथ बैठकर अपने घर पर खाना खाया। केजरीवाल ने हर्ष सोलंकी को अपने घर लंच का न्योता दिया था। इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए हर्ष और उनका परिवार हवाई रास्ते गुजरात से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर राघल चड्ढा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

लंच के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पूरे परिवार को बहुत अच्छा लगा कि हर्ष सोलंकी उनकी माता जी और उनकी बहन मेरे आमंत्रण पर हमारे घर आए और मेरे पूरे परिवार के साथ लंच किया। मैं उनके पूरे परिवार का शुक्रिया अदा करता हूं कि वो इतनी दूर गुजरात से हमारे घर आए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, गुजरात से आए हर्ष सोलंकी के परिवार का अपने घर पर आदर सत्कार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम दोनों के परिवारों ने साथ बैठकर खाना खाया। ईश्वर इनके पूरे परिवार को सुख-समृद्धि और ख़ूब तरक़्क़ी दें।

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल से मिलकर भावुक हो गए हर्ष सोलंकी

सीएम केजरीवाल से मिलकर हर्ष सोलंकी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 75 साल में पहली बार दलित समाज के लड़के को कोई नेता बोला, पहले आप मेरे घर खाना खाने आएं, फिर मैं आपके घर आऊंगा। ये गौरव की बात है। ऐसा लग रहा है खुली आंखों से सपना देख रहा हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को सफाई कर्मचारी और उनका पूरा परिवार सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचा, जहां AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उनकी आगवानी की। पंजाब भवन में उनके ठहरने का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारी और उनके परिवार के आने-जाने की व्यवस्था भी अपनी तरफ से की है।

अहमदाबाद में दिया था न्योता

गुजराता के अहमदाबाद में संवाद के दौरान एक सफाईकर्मी AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया था। जिसपर केजरीवाल ने सोलंकी को न्योता देते हुए कहा कि आप पहले परिवार के साथ मेरे घर आकर भोजन कीजिए। मैं जब आगामी दौरे पर गुजरात आऊंगा तब मैं आपके घर जाकर भोजन करूंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ