हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi in Gujarat: केवड़िया में यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पीएम मोदी ने की मुलाकात

विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात में हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। दोनों के बीच वार्ता हुई। गुजरात दौरे के पहले दिन यानी बुधवार को पीएम मोदी ने गांधीनगर में आयोजित डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया था।

अभी पढ़ें – PM Modi Uttarakhand Visit: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दौरे पर पीएम मोदी, 3400 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मिशन लाइफ पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ पर पीएम मोदी के साथ शामिल हुए हैं। इस दौरान 120 देशों के राजदूत भी शामिल हुए हैं। आज ही पीएम मोदी तापी के व्यारा (Vyara) में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें तापी और नर्मदा जिलों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी ने लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE) अभियान को 2021 में ग्लासगो में COP26 में लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री ने वैश्विक नेताओं से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे।

अभी पढ़ें – पीएम मोदी और UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने लॉन्च किया ‘Mission Life’, क्या प्रकृति को लेकर आएगा बड़ा बदलाव?

इसके बाद 12 बजे केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी दोपहर में 3 बजकर 45 मिनट पर तापी जिले के व्यारा में 1970 करोड़ के विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें