Payment Deadline Extension: पेटीएम आजकल खूब चर्चा में है और सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है पेटीएम पेमेंट्स बैंक। दरअसल सूत्रों के मुताबिक, भारतीय रिज़र्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है और इसके यूज़र्स धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। ऐसे में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि केंद्रीय बैंक अब खातों या डिजिटल वॉलेट में पैसे लेने और भुगतान की आखिरी तारीख आगे बढ़ा सकता है।
केंद्रीय बैंक बढ़ा सकता है समय सीमा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक को फरवरी के अंत से खातों या डिजिटल वॉलेट में जमा स्वीकार करना बंद करने और भुगतान की प्रक्रिया रोकने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के माध्यम से लेनदेन की मात्रा में अब तक सिर्फ 10% -15% की गिरावट आई है और अगर ये आंकड़ा तेज नहीं हुआ तो केंद्रीय बैंक अपनी ये समय सीमा बढ़ा सकता है।
आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में कुल 300 मिलियन से ज्यादा खाते या डिजिटल वॉलेट हैं और लगभग 40 मिलियन व्यापारी हैं जो बैंक के क्यूआर कोड या भुगतान ऐप का इस्तेमाल करते हैं। एक बार पेमेंट्स बैंक बंद हो जाने पर, पेटीएम ऐप भुगतान सेवा का उपयोग करने वाले बाकी बैंकों के माध्यम से किया जा सकता है।
एक सूत्र ने कहा कि ग्राहकों को अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक और क्यूआर-कोड वाले डिजिटल वॉलेट 29 फरवरी के बाद चलते रहेंगे या नहीं, जिसका मतलब है कि भुगतान स्वीकार करने के बाकी तरीकों पर स्विच करने की अभी कोई जल्दी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Paytm Bank में है खाता तो ज़रूर पढ़ लें ये खबर! EPFO ने लिया बड़ा फैसला
पेटीएम यूज़र्स के सभी सवालों के जवाब
अगर आप भी पेटीएम यूज़र हैं तो इस खबर के आते ही आपके मन में भी कई सवाल घूम रहे होंगे। चलिए देते हैं आपके हर सवाल का जवाब…
अब पेटीएम पर यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं?
बिलकुल! आप पेटीएम से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप दुकानों के बारकोड से भी पैसे भेज सकते हैं।
अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिलकुल आप इसका उपयोग कर सकते हैं लेकिन 29 फरवरी 2024 के बाद आप अपने इस पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट में पैसे नहीं डाल पाएंगे। हालांकि 29 फरवरी के बाद तक भी आप अपने वॉलेट में पड़े पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेटीएम का बारकोड क्या पहले की तरह ही काम करेगा?
आपका ये क्यूआर कोड बिलकुल पहले की तरह ही काम करेगा। आप बिना डरे इसका इस्तेमाल पैसे के लेनदेन के लिए कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
7 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
13 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines