Paytm Bank में है खाता तो ज़रूर पढ़ लें ये खबर! EPFO ने लिया बड़ा फैसला

Paytm Payments Bank की मुश्किलें बढ़ गईं। EPFO ने अपने अधिकारियों को पेटीएम सहायक कंपनी से जुड़े दावों को स्वीकार करने से परहेज करने को कहा है।

EPFO and paytm payments bank

पेटीएम पेमेंट्स बैंक और ईपीएफओ

विज्ञापन

EPFO Blocks Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफओ ने अपने अधिकारियों को पेटीएम सहायक कंपनी से जुड़े दावों को स्वीकार करने से परहेज करने को कहा है। अभी एक सप्ताह पहले ही तो भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद सभी जमा स्वीकार करना बंद करने के लिए कहा था और अब ईपीएफओ का ये आदेश आ गया।

https://youtu.be/h_byJFcSAJQ?si=0OY4OZTATziMWcKN

विज्ञापन

हाल ही में जारी एक सर्कुलर में, ईपीएफओ ने सभी फील्ड अधिकारियों को 23 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट बैंक में बैंक खातों से जुड़े दावों को स्वीकार करने से बचने की सलाह दी है। आपको बता दें कि 18 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा के कोष और लगभग 30 करोड़ श्रमिकों को कवर करने वाले ईपीएफओ ने पिछले साल नवंबर में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के क्लेम्स का निपटान करने की अनुमति दी थी।

RBI क्यों कर रहा कार्रवाई?

आरबीआई यानी भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई ‘लगातार गैर-अनुपालन’ के कारण की गई थी। उन्होंने कहा कि वो हर एक इकाई का अनुपालन करने के लिए पर्याप्त समय देते हैं और कभी-कभी पर्याप्त से ज्यादा समय भी देते हैं। अगर वह इसका अनुपालन करेंगे, तो उनके जैसे नियामक को कार्रवाई क्यों करनी पड़ेगी?

विज्ञापन

नहीं पड़ेगा पेटीएम ऐप पर असर

सेंट्रल बैंक ने बताया कि यह कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई है और इसका असर पेटीएम ऐप पर नहीं पड़ेगा। वहीं, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि यह कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ है और इसे पेटीएम ऐप के साथ भ्रमित न करें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ