हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics 2024: ओलंपिक पर मंडराया खतरा! मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई एथलीट्स की टेंशन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पेरिस में बारिश के साथ-साथ तूफान और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस वजह से आउटडोर गेम्स रद्द हो सकते हैं।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Weather Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में बारिश विलेन बन सकती है। पेरिस ओलंपिक में तूफान और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पेरिस में भारतीय समानुसार रात 9:30 बजे बारिश हो सकती है। इसके अलावा तूफान भी आ सकता है। अगर बारिश होती है तो ओलंपिक में कई खेल इससे प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

फ्रांस के मौसम विभाग के अनुसार, ‘फ्रांस की राजधानी में शाम 6:00 बजे से तेज आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा इलाके में बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान एक घंटे में 20 मिमी से 40 मिमी तक बारिश हो सकती है।’ मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी तब जारी की है, जब पेरिस में मंगलवार को तापमान गर्मी 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

बढ़ती हुई गर्मी की वजह से आउटडोर स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ओलंपिक आयोजनों की मेजबानी करने वाले फ्रांस के अन्य शहर भी भीषण गर्मी से प्रभावित हुए हैं। हाल के दिनों में फ्रांस के कुछ मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दक्षिणी फ्रांस में लू चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

 

भारत के लिए खास रहा आज का दिन

विज्ञापन

ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। मनु भाकर ने सरबजीत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मनु भाकर का इस ओलंपिक में दूसरा मेडल है। इसके साथ ही वो आजाद भारत की पहली एथलीट बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं। इससे पहले मनु भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: भारत के दम पर चीन के शूटर ने जीते 2 गोल्ड मेडल, आस्तीन में छुपा है कोड वर्ड 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: इन खिलाड़ियों को भारत का ‘रसेल’ बनाना चाहते हैं हेड कोच गौतम गंभीर, शुरू की तैयारी

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: चौथे दिन भारत के लिए कौन जीत सकता है पदक? यहां देखें आज का शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola