Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पकिस्तान कर रहा है। हालांकि भारत पाकिस्तान में टूर्नामेंट खेलने जाएगा या नहीं, पर बीसीसीआई ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने की मांग आईसीसी से कर सकता है। इसी बीच भारत के मैचों को लेकर आईसीसी ने एक बड़ा प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी टीम इंडिया के लिए संयुक्त अरब अमीरात को वैकल्पिक स्थल के रूप में विचार कर रही है।
आईसीसी बना रहा है ये प्लान
इस बात की संभावना बेहद कम है कि भारत सरकार टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे। ऐसे में अब आईसीसी अपने विकल्पों पर विचार रहा है। आईसीसी भारत के मैच को संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट करने के बारे में सोच रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार,पाकिस्तान से यूएई जाने वाली टीमों के लिए विशेष चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी। एक सेमीफाइनल और फाइनल में से एक को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित किया जा सकता है।
यूएई ने की है आईसीसी इवेंट की मेजबानी
यूएई ने इससे पहले पहले आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 और एशिया कप 2022 की मेजबानी की है। इन टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी।
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीती काफी समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं, इस वजह से दोनों देशों के बीच की भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हो रही है। इन दोनों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में ही मुकाबला हो पाता है। इससे पहले खबर आई थी कि पीसीबी इसी भी हालात में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी खुद ही करना चाहता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: ‘घरेलू क्रिकेट वास्तव में…’ यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान; सामने आया Video
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: हरारे में आज गेंदबाज या बल्लेबाज किसको मिलेगा फायदा, यहां देखें पिच रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
38 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
4 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
6 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines