Operation Bambi Bucket: गोवा में लगातार 8वें दिन धधक रहे जंगल, आग बुझाने में ऐसे जुटी इंडियन एयरफोर्स, देखें VIDEO

Goa Wildfire Indian Air Force engaged in extinguishing fire

Goa Wildfire

विज्ञापन

Operation Bambi Bucket: गोवा में लगातार 8वें दिन भी जंगल जल रहे हैं। महादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। आग बुझाने के लिए लगातार इंडियन एयरफोर्स की मदद भी ली जा रही है। इंडियन एयरफोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक एमआई-17 हेलीकाॅप्टर ने अब तक ‘बांबी बकेट’ ऑपरेशन के तहत 25 हजार लीटर से अधिक पानी बहाया है।

एयरफोर्स ने एमआई-17 हेलीकाॅप्टर किया तैनात

बता दें कि पश्चिमी घाट का यह विशाल इलाका अब तक की सबसे भीषण आग की लपटों में तबाह हो रहा है। अधिकारियों और अग्निशामकों को फिलहाल कोई राहत दिखाई नहीं पड़ रही है। दूरदराज के स्थानों और खड़ी चढ़ाई होने के कारण आग बुझाने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

Advertisment

इधर आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना ने 9 मार्च को ‘बांबी बकेट’ ऑपरेशन के लिए एक एमआई-17 हेलीकाॅप्टर तैनात किया है। बता दें कि यह आग सेंचुरी के कई हिस्सों में फैल चुकी है।

पीएमओ रख रहा निगरानी

वन मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पीएमओ से एक सूचना मिली है कि रक्षा मंत्रालय पूरा सहयोग प्रदान करेगा और पीएमओ स्थिति की बारीकी से निगरानी करेगा। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। हमारे जंगलों को बचाने के लिए उन्होंने पूर्ण रक्षा समर्थन और हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का सहयोग दिया है। इसके लिए पूरा गोवा उनका आभारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ