संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस राज्य की सरकार ने दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा

सरकारी कर्मचारी प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकारी कर्मचारी प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

ओडिशा: ओडिशा सरकार ने राज्य के संविदा कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अब संविदा भर्ती को समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

अभी पढ़ें – T20 क्रिकेट का महाकुंभ: क्या इस साल भारत में एक दिन पहले मनेगी दिवाली ? इसके पीछे ये है बड़ी वजह

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। ट्वीटर पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। प्रदेश में संविदा रोजगार व्यवस्था को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। पटनायक ने कहा कि ओडिशा में संविदा रोजगार का युग समाप्त हो गया है। आइए हम सभी और अधिक दृढ़ संकल्पित हों और खुद को लोगों की सेवा में लगाएं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पटनायक ने 57 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसमें 1,300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य के मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव की पुष्टि की है। पटनायक ने अपने 76वें जन्मदिन से पहले ये बड़ी घोषणा की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ